Home नवादा नवादा में पटना स्नातक में 64.72%, शिक्षक निर्वाचन में 84.09% मतदान

नवादा में पटना स्नातक में 64.72%, शिक्षक निर्वाचन में 84.09% मतदान

4
0

बिहार की बात, नवादा। बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत नवादा जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। निर्वाचन के दौरान पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 64.72 प्रतिशत और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 84.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर मतदान को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था की गई थी। मतदान के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने आवश्यक कार्रवाई की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here