Home पटना BREAKING : सियासी हलचल के बीच जदयू ने अनंत सिंह और नीलम...

BREAKING : सियासी हलचल के बीच जदयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को छह साल के लिए किया निष्कासित

5
0

बिहार की बात, पटना। जनता दल (यूनाइटेड) ने पार्टी के निर्देशों की अवहेलना और दलविरोधी गतिविधियों के आरोप में मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए उन्हें छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से 24 अक्टूबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि अनंत सिंह पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति अमर्यादित एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने, हाल में संपन्न विधान परिषद चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के विरुद्ध कार्य करने तथा दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के आरोप हैं। आदेश में पूर्व विधायक नीलम देवी की प्राथमिक सदस्यता भी दलविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में रद्द करते हुए उन्हें छह वर्षों के लिए निष्कासित करने की जानकारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए बिहार विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अनुशंसा करने की बात भी कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here