बिहार की बात, मुजफ्फरपुर। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक रॉबर्ट एल. चोंग्थू, भा.प्र.से. ने शुक्रवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। प्रेक्षक ने एमआईटी, अनुमंडल कार्यालय पश्चिमी और आईसीसीसी सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर निर्धारित मानकों के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रेक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया।








