Google search engine
Home अपराध गोपालगंज में अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज में अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

0
1

           ● देसी पिस्टल, तीन कारतूस बरामद

बिहार की बात (गोपालगंज)। हथुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक विधि-विरुद्ध बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। हथुआ एसडीपीओ राजेश कुमार के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध हथियार लेकर कोड़राहाता गांव से चैनपुर की ओर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने चैनपुर गांव में रमेश्वर पांडेय के घर के सामने सड़क पर निगरानी शुरू की। पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया तो सवारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें !

इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के कोड़राहाता गांव निवासी गोलू कुमार और हथुआ थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी प्रियांशु कुमार पांडेय के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान गोलू कुमार के पास से देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन मिला, जबकि दूसरे आरोपी के पास से भी एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की है। हथुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हथियार के स्रोत और संभावित खरीद-बिक्री नेटवर्क की जांच कर रही है।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here