Google search engine
Home मुजफ्फरपुर एसकेजे लॉ कॉलेज में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पुस्तक विमोचन

एसकेजे लॉ कॉलेज में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पुस्तक विमोचन

0
5

बिहार की बात, मुजफ्फरपुर। एसकेजे लॉ कॉलेज में आधुनिक बिहार के निर्माता और बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज के संस्थापक सचिव-सह-प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय ललितेश्वर प्रसाद शाही के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘दीप जो बुझा नहीं : ललितेश्वर प्रसाद शाही’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज परिसर स्थित डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और स्वागत गान के साथ हुआ।

पुस्तक का विमोचन करते अतिथि

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केसरिया विधायक पंकज मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर नगर विधायक रंजन कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के अध्यक्ष एसके मिश्रा ने की। वक्ताओं ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के स्वतंत्रता आंदोलन, बिहार के विकास, सामाजिक न्याय, शिक्षा और वंचित वर्गों के उत्थान में योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके विचार और संघर्ष आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पुस्तक में ललितेश्वर प्रसाद शाही के जीवन, व्यक्तित्व, शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान को संकलित किया गया है। इस दौरान महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होने और शैक्षणिक सत्र में देरी पर भी चिंता जताई गई।

पुष्प अर्पित करते अतिथि

विधायकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति से शैक्षणिक सत्र प्रत्येक वर्ष एक जुलाई से शुरू करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों का बहुमूल्य समय बर्बाद न हो। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सचिव डॉ. उज्ज्वला मिश्रा, निदेशक जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. केकेएन तिवारी, डॉ. एसपी चौधरी, डॉ. आशुतोष कुमार सहित शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के अंत में हेमंत शाही विचार मंच के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here