Google search engine
Home मुजफ्फरपुर राजेपुर में पेट्रोल पंप का शुभारंभ, गुणवत्तापूर्ण ईंधन उपलब्ध कराने का भरोसा

राजेपुर में पेट्रोल पंप का शुभारंभ, गुणवत्तापूर्ण ईंधन उपलब्ध कराने का भरोसा

0
4

बिहार की बात, मुजफ्फरपुर। राजेपुर ओपी क्षेत्र के राजेपुर में मोतीपुर-साहेबगंज मुख्य मार्ग के किनारे सोमवार को भारत पेट्रोलियम के नए पेट्रोल पंप का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूजा-अर्चना के बाद वैशाली की सांसद वीणा देवी, बरूराज विधायक डॉ. अरुण कुमार सिंह तथा पंप संचालक देवेंद्र कुमार और ब्रजेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पंप संचालक देवेंद्र कुमार ने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ईंधन की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ग्राहकों को बेहतर सेवा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

आज के अखबार में प्रकाशित

मोतीपुर-साहेबगंज मुख्य मार्ग पर भारत पेट्रोलियम का पंप शुरू होने से क्षेत्र के वाहन चालकों और आसपास के लोगों को पेट्रोल-डीजल भरवाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन के अवसर पर सांसद वीणा देवी और विधायक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने पंप संचालक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर राजेपुर थानाध्यक्ष रविकांत, मोतीपुर प्रमुख प्रतिनिधि राजेश सिंह, मुखिया मनोज सिंह, रंजीत पटेल, कुड़िया निवासी अमित सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here