Google search engine
Home चुनाव तिरहुत स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान शुरू, 28 प्रत्याशियों की किस्मत का...

तिरहुत स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान शुरू, 28 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे मतदाता

0
10
  • तिरहुत कमिश्नरी में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, मतदान शांतिपूर्ण शुरू, चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स मजिस्ट्रेट तैनात

बिहार की बात/ मुजफ्फरपुर,। बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की दो सीटों के लिए शुक्रवार को चार जिलों में मतदान शुरू हुआ। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जा रहा है। दोनों सीटों पर कुल 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला डेढ़ लाख से अधिक मतदाता करेंगे।

डीएम ने कहां लापरवाही करने पर नपेंगे कर्मी व पदाधिकारी

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 139 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 1.43 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 58 मतदान केंद्रों पर 8,760 मतदाता वोट डालेंगे। मतदान को लेकर चारों जिलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। डीएम और एसएसपी ने लिया मतदान केंद्र का जायजा जिला पदाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।

मतदान केंद्र का जायजा लेते डीएम व एसएसपी मुजफ्फरपुर

अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया। साथ ही मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने और किसी भी समस्या पर तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने को कहा।

डीएम एसएसपी ने दिया निर्देश

मतदान केंद्रों पर निगरानी के इंतजाम स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। मतदान के बाद मतपेटियों को मुजफ्फरपुर स्थित एमआईटी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना 27 अक्टूबर को होगी, जिसके बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here