डेस्क, बिहार की बात, मुजफ्फरपुर। बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर मुजफ्फरपुर जिले के सभी 88 मतदान केंद्रों पर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ है और शाम चार बजे तक चलेगा।
जिला नियंत्रण कक्ष से सभी मतदान केंद्रों की रिपोर्ट ली जा रही है। जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों द्वारा भी लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। संबंधित पदाधिकारियों को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में मतदान कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पूरे प्रशासनिक तंत्र को सजग एवं तत्पर रहने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए भीड़ प्रबंधन, सुगम यातायात एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है।
निर्वाचन से संबंधित सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0621-2212497 और 0621-2224611, हेल्पलाइन नंबर 1950 अथवा प्रमंडल स्तरीय नियंत्रण कक्ष के नंबर 0621-2213962 और ई-मेल divcom.tirhut-bih@nic.in पर दी जा सकती है।








