Home अपराध मुजफ्फरपुर में महिला कलाकार को रुपये देते दरोगा का वीडियो वायरल, जांच...

मुजफ्फरपुर में महिला कलाकार को रुपये देते दरोगा का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

4
0

बिहार की बात, मुजफ्फरपुर । जिले के बरूराज थाना चौक पर दशहरा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भोजपुरी गाने पर नृत्य कर रही महिला कलाकार को सामने कुर्सी पर बैठे दरोगा पारस राम रुपये देते नजर आ रहे हैं। उनके पास एक अन्य दरोगा भी बैठे दिखाई दे रहे हैं, हालांकि की वे शांत बैठे है।

वीडियो नवमी की रात का होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि बिहार की बात अखबार नहीं करता है। बताया जाता है कि बरूराज के एक युवक ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा। वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। यह भी चर्चा है कि वीडियो को सोशल मीडिया से हटवाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसके बावजूद यह वायरल होता रहा।

मामला सामने आने के बाद मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिए है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच का आदेश दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here