Google search engine
Home सीतामढ़ी विधान परिषद चुनाव को लेकर सीतामढ़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पढ़िए!

विधान परिषद चुनाव को लेकर सीतामढ़ी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पढ़िए!

0
11

प्रवीण कुमार, जिला ब्यूरों। बिहार की बात,  सीतामढ़ी।  बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है। मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। मतदाताओं की सुरक्षा और मतदान प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम

सीतामढ़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here